अध्यात्म

Ravivar Mantra: रविवार की सुबह करें सूर्यदेव के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, पूरे सप्ताह मिलेगी तरक्की

Ravivar Mantra:रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य मंत्रों का जाप करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मनचाहा फल प्राप्त करते हैं। सूर्य देव को तेज और साहस का प्रतीक माना जाता है। रविवार के दिन सूर्यदेव को जल देने से मनुष्य के तमाम संकट दूर हो जाते हैं।

Image

Ravivar ko karen in mantro ka jaap

Ravivar Mantra: रविवार का दिन सूर्य पूजा के लिए विशेष माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार से बेहतर कोई दिन नहीं है। साथ ही हमारे यहां रोज सुबह सूर्य देव को जल देने का भी नियम है। शास्त्रों में सूर्य को भगवान हनुमान का गुरू माना गया है। रविवार के दिन सूर्य देवता की पूजा करने से बुद्धि और बल का विकास होता है। ऐसा माना है कि शरीर में कोई रोग हो तो उसे सूर्य नमस्कार करके दूर किया जा है। सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करने से मनुष्य को मानसिक शांति मिलती है। इस दिन सूर्य देव को अर्ध्य भी चढ़ाया जाता है। आइए जानते हैं रविवार के दिन सूर्य देव के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Ravivar Mantra

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा ।।

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।।

ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:।

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: ।।

ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।

मंत्रों के जाप से मिलता है लाभ

ऐसा मान्यता है कि यदि आप रविवार के दिन इन मंत्रों का जाप करते हैं तो सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहती है। रविवार के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल,अक्षत और डालकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने से सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और सूर्य भगवान की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा और पाठ करने से अनगिनत फायदे होते हैं। रविवार के दिन मंत्र जाप करने से पूरे सप्ताह शुभ फल प्राप्त होता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article