रविवार को कभी नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज

Ravivar Ko Kya Nahi Kharide: कहते हैं रविवार के दिन इन चीजों को खरीदने से घर की सुख-समृद्धि कम होने लगती है। जिससे तमाम आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Ravivar Ko Kya Nahi Kharide: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सप्ताह के हर दिन का विशेष महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित होता है, जो ऊर्जा, शक्ति और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। साथ ही, इस दिन से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यताएं भी हैं जिनके अनुसार कुछ विशेष वस्तुएं रविवार को नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है और घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Ravivar Ko Kya Nahi Kharide

लोहे की वस्तुएं

रविवार को लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। यह माना जाता है कि ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर सकती हैं। लोहे से जुड़ी वस्तुएं शनि देव से संबंधित मानी जाती हैं और सूर्य व शनि के बीच दुश्मनी है, जिससे इसका प्रभाव नकारात्मक हो सकता है।

End of Feed