अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 5 June 2023: मकर राशि वाले रहें सावधान, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 5, 2023, 07:07 AM IST

Aaj Ka Rashifal 5 June 2023: चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ये गोचर कई राशि वालों को फायदा पहुंचाएगा। जानिए 5 जून को किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे।

Image

Aaj Ka Rashifal 5 June 2023: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 June 2023: आज के दिन चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र का प्रथम चरण है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज सिंह राशि के जातक नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

5 June 2023 Ka Rashifal In Hindi

5 जून 2023 मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज शनि एकादश, चन्द्रमा नवम व इस राशि के गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।ॉ

5 जून 2023 वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। नौकरी में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5 जून 2023 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

अष्टम सूर्य स्वास्थ्य के लिए शुभ है। आज के दिन मेष के गुरु व सप्तम चन्द्रमा नौकरी के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल व चावल का दान करें।

5 जून 2023 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

शुक्र आईटी व मीडिया नौकरी के लिए अच्छा है। गुरु मेष तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इस राशि से खष्ठम में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

5 जून 2023 सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

चन्द्रमा इसी राशि से पंचम, गुरु मेष व दशम सूर्य व्यवसाय के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु नौकरी में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

5 जून 2023 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

चन्द्रमा चतुर्थ तथा सूर्य इसी राशि से नवम रहकर नौकरी सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी के लिए लाभकारी है। शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

5 जून 2023 तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

सूर्य इसी राशि से अष्टम तथा गुरु मेष में होकर व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं। नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। शमी का वृक्ष लगाएं।

5 जून 2023 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

सूर्य सप्तम व मेष के गुरु व्यावसायिक कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

5 जून 2023 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज चन्द्रमा धनु राशि में गोचर है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । नौकरी में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सप्त अन्न का दान करें।

5 जून 2023 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

सूर्य वृष व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

5 जून 2023 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

सूर्य चतुर्थ व शनि भी इसी राशि में है। चन्द्रमा धनु तथा गुरु मेष में है। नौकरी को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करना श्रेयष्कर है।

5 जून 2023 मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

नौकरी में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल नौकरी में लाभ के संकेत दे रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। यात्रा में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article