अध्यात्म

Rashi Anusar Daan: पौष पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक उठेगा सोया भाग्य

Rashi Anusar Daan: आज 3 जनवरी के दिन पौष पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा, यमुना, नर्मदा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और मन निर्मल होता है। साथ ही आज आपको अपनी राशि के अनुसार दान भी करना चाहिए।

Image

पौष पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान (pc: canva)

Rashi Anusar Daan: दिनांक 03 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। इस दिन पूजा व व्रत का विशेष महत्व है। पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। मन की एकाग्रता के लिए आज की रात्रि विशेष ध्यान पूजा का भी विधान है। गुरु की शुभता में वृद्धि के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी आवश्यक है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशि के अनुसार पौष पूर्णिमा को दैहिक, दैविक तथा भौतिक संतापों को दूर करने के सरल उपाय-

1)मेष- हनुमान जी की पूजा करें। 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ का दान करें। अपने वजन के बराबर गेहूं का दान कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

2)वृष- श्री सूक्त का पाठ करें। चावल तथा चीनी का दान करें। गोशाला में गाय का भोजन दान करें।

3)मिथुन- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग की दाल का दान करें गरीबों में कम्बल का दान करना लाभकारी है।

4)कर्क- शिव उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अपने वजन के बराबर चावल का दान करें।

5)सिंह- श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गेहूं व गुड़ का दान करें।

6)कन्या- श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। कम्बल दान करें। बुध के बीज मंत्र का जप करें।

7)तुला- श्री गणेश व लक्ष्मी पूजा करें। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें।

8) वृश्चिक- बजरंगबाण का पाठ करें। सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें। अन्न का दान करें।

9) धनु- श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10) मकर- शनि के बीज मंत्र का जप करें। सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें। कम्बल का दान करें।

11) कुंभ- हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें।

12) मीन- गुरु के बीज मंत्र के साथ साथ चंद्रमा के भी बीज मंत्र का जप करें। पीपल की 07 परिक्रमा करें। कम्बल का दान करें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article