अध्यात्म

RangPanchami 2024 Date: इस दिन मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें डेट और महत्व

RangPanchami 2024 Date: रंग पंचमी का पर्व होली के समापन का होता है। इस दिन देवी देवता धरती लोक पर होली खेलन के लिए आते हैं। ये त्योहार राजास्थान, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्य में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कब है रंगपंचमी का त्योहार। यहां जानें डेट और महत्व।

Image

RangPanchami 2024 Date

RangPanchami 2024 Date: हिंदू धर्म में रंगपंचमी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार होली के पांच दिन के बाद मनाया जाता है। हर साल रंगपंचमी का पर्व चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन धरती पर देवी- देवता लोक होली खेलने आते हैं। ये त्योहार मध्य प्रदेश और मालवा क्षेत्रों में खासतौर पर मनाया जाता है। इस दिन मथुरा वृंदावन में चल रही 40 दिनों की होली कार्यक्रम का समापन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है रंगपंचमी का त्योहार। यहां जानें और महत्व।

RangPanchami 2024 Date (रंग पंचमी डेट 2024)

रंगपंचमी का पर्व हर साल चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल पंचमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च को रात 8 बजे से लेकर 30 मार्च को रात 9 बजकर 31 मिनट पर समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार ये त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा।

रंगपंचमी शुभ मुहूर्त 2024 (Rangpanchami 2024 Shubh Muhurat)

इस साल चैत्र मास की कृ्ष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ 29 मार्च को रात 8 बजे से लेकर 30 मार्च को रात 9 बजकर 31 मिनट होगा। ऐसे में ये पर्व 30 मार्च को होगा। इस दिन देवताओं के साथ होली खेलने का समय सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा और सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

रंगपंचमी महत्व (Rangpanchami Importance )

हिंदू धर्म में रंगपंचमी का महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी देवता धरती लोक पर आते हैं और होली खेलते हैं। इस दिन पूरे आसमान में गुलाल उड़ाया जाता है। इस दिन चारों तरफ आसमान में शुद्ध वातावरण होता है। इस दिन सभी देवी देवता लोग अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article