अध्यात्म

Rang Panchami 2025 Date: रंग पंचमी कब है, जानिए क्यों मनाया जाता है ये त्योहार

Rang Panchami 2025 Date: रंग पंचमी का त्योहार चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भारत के कुछ स्थानों पर होली खेली जाती है। जानिए इस साल रंग पंचमी कब है।

Image

Rang Panchami 2025 Date

Rang Panchami 2025 Date (रंग पंचमी कब है 2025): रंग पंचमी का त्योहार होली के पांच दिनों बाद मनाया जाता है। इस दिन मथुरा-वृंदावन में होली उत्सव का समापन होता है। मुख्य रूप से ये पर्व मध्यप्रदेश में मनाया जाता है। इस दिन सड़कों पर बड़ी संख्या में होली खेलने वाले हुरियारों का समूह निकलता है। इस पर्व को कृष्ण पंचमी और देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल रंग पंचमी कब है और क्यों मनाया जाता है ये त्योहार।

रंग पंचमी 2025 (Rang Panchami 2025 Date)

रंग पंचमी 202519 मार्च 2025, बुधवार
पंचमी तिथि प्रारंभ18 मार्च 2025, 10:09 PM
पंचमी तिथि समाप्त19 मार्च 2025, 12:36 AM

रंग पंचमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है (Rang Panchami Kyu Manaya Jata Hai)

रंग पंचमी की पौराणिक कथाओं अनुसार इस शुभ दिन पर भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी के साथ रंग-गुलाल की होली खेली थी। कहते हैं इस दिन समस्त देवगण पृथ्वीलोक पर रंगों से होली खेलने आते हैं और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त के लिए ही रंग पञ्चमी पर लोग प्रकृति में रंग-गुलाल उड़ाते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिरों में विशेष झांकी के दर्शन होते हैं, जिसमें कृष्ण भगवान को श्री राधा रानी के साथ होली खेलते हुये दर्शाया जाता है। इस पर्व की खास रौनक, इन्दौर, राजस्थान और मथुरा-वृंदावन में देखने को मिलती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article