Rang Panchami 2026: रंग पंचमी आज, यहां से जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, पूजा विधि, मंत्र और आरती

Rang Panchami 2026 Puja Muhurat, Puja Samagri, Puja Vidhi, Aarti: आज रंग पंचमी है और यहां से आप रंग पंचमी के शुभ मुहूर्त, पूजा की सामग्री लिस्ट, पूजा विधि जान सकते हैं। साथ ही यहां रंग पंचमी के मंत्र और रंग पंचमी की आरती भी दी गई है।

Rang Panchami 2026 Puja Muhurat, Puja Samagri, Puja Vidhi, Aarti: रंग पंचमी पर्व के पीछे मान्यता है कि इस दिन देवलोक से सभी देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने के लिए आते हैं। रंग पंचमी से जुड़ी मान्यता यह भी है कि द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी के साथ होली खेली थी और इस होली में जहां देवी-देवताओं ने उन पर पुष्प की वर्षा की थी। राधा-कृष्ण की इस होली में उनके साथ ग्वाले और गोपियों ने भी रंगोत्सव मनाया था। कुछ इसी आस्था को लिए लोग इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा की विशेष रूप से पूजा करते हैं और देवी-देवताओं का ध्यान करते हुए हवा में अबीर और गुलाल फेंकते है। यहां से आप रंग पंचमी के शुभ मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं। साथ ही यहां रंग पंचमी के पूजा की सामग्री लिस्ट, पूजा विधि मौजूद है। यहां रंग पंचमी के मंत्र और रंग पंचमी की आरती भी इस आर्टिकल में बताई गई है।

रंग पंचमी पूजा मुहूर्त, सामग्री, पूजा विधि, मंत्र और आरती (pc: canva)

रंग पंचमी शुभ मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त- 05:16 AM से 06:06 AM तक
  • अभिजित मुहूर्त- 12:09 से 12:56
  • गोधूलि मुहूर्त- 18:23 से 18:47
  • विजय मुहूर्त- 14:30 से 15:17
  • सायाह्न सन्ध्या- 18:25 से 19:38
  • अमृत काल- 30:25+ से मार्च 09 को 08:11 बजे
  • प्रातः सन्ध्या- मार्च 07 को 29:25+ बजे से 06:39

End of Feed