Rang Panchami 2025: हिंदू पंचांग अनुसार रंग पंचमी का त्योहार किस माह मनाया जाता है, जानिए इस दिन क्या करते हैं

Rang Panchami 2025: रंग पंचमी का त्योहार इस साल 19 मार्च 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन देवी देवता रंगों और अबीर के साथ होली खेलते हैं। जानिए इस त्योहार कब, कहां और कैसे मनाया जाता है।

Rang Panchami 2025: रंग पंचमी का त्योहार भी होली की तरह ही मनाया जाता है। इस दिन लोग आसमान की तरफ रंग और गुलाल उड़ाकर अपनी खुशियां मनाते हैं। भारत के कुछ स्थान ऐसे हैं जहां होली का त्योहार रंग पंचमी के दिन ही मनाया जाता है। मथुरा तथा वृन्दावन के कुछ मन्दिरों में इसी दिन पर होलिका उत्सव का समापन होता है। उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के कई इलाकों में अत्यन्त धूमधाम से रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है।

Rang Panchami 2025

Rang Panchami 2025

हिंदू पंचांग अनुसार रंग पंचमी का त्योहार किस माह मनाया जाता है (Rang Panchami Ka Tyohar Kab Manaya Jata Hai)

हिंदू पंचांग अनुसार रंग पंचमी का त्योहार चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। 2025 में पंचमी तिथि 18 मार्च की रात 10 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर 19 मार्च की देर रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी।

End of Feed