Rang Panchami 2024 Date: रंग पंचमी का पर्व कब और कैसे मनाया जाएगा? जानिए इसकी पूजा विधि, महत्व और कहानी

Rang Panchami Kab Hai 2024: रंग पंचमी का त्योहार भारत के कई इलाकों में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां आप जानेंगे इस साल रंग पंचमी कब मनाई जाएगी? इस दिन क्या करते हैं? और इस त्योहार का महत्व क्या है।

Rang Panchami 2024 Date, Time, Puja Vidhi And Mahatva (रंग पंचमी 2024 तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि): रंगों का त्योहार रंगपंचमी होली के पांचवें दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन देवतागण होली खेलते हैं। ये त्योहार मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के मलावा में मनाया जाता है। इसके अलावा गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है। पंचांग अनुसार प्रत्येक वर्ष ये त्योहार चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। जानिए इस साल रंग पंचमी कब मनाई जाएगी और कैसे मनाया जाता है ये त्योहार।

rang panchami 2024

Rang Panchami 2024 Date And Time

रंग पंचमी 2024 तिथि व मुहूर्त (Rang Panchami 2024 Date And Time)

रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च 2024 को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। पंचमी तिथि का प्रारम्भ 29 मार्च 2024 की रात 08 बजकर 20 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 30 मार्च 2024 की रात 09 बजकर 13 मिनट पर होगी।

End of Feed