Rang Panchami 2024 Date: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। ये त्योहार होली के पर्व पांच दिन बाद मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 30 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। रंग पंचमी का त्योहार मछली पालन वाले समुदाय के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस त्योहार को 'शिमगोत्सव' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहुत सारी जगहों पर नृत्य और गायन के कार्यक्रम किये जाते हैं। यह त्योहार खासतौर पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के क्षेत्र में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है रंग पंचमी का त्योहार। जानें सही डेट और महत्व।
Rang Panchami 2024 Date (रंग पंचमी डेट 2024)
हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ये त्योहार 30 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। ये त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।Rang Panchami 2024 Shubh Muhurat (रंग पंचमी शुभ मुहूर्त 2024)
पंचमी तिथि शुरुआत समय : 29 मार्च 2024, रात्रि 08:20 बजे से तकपंचमी तिथि समापन समय: 30 मार्च 2024, रात्रि 09:13 बजे तक है।
कैसे मनाया जाता है रंग पंचमी का त्योहार (How is the festival of Rang Panchami celebrated?)
महाराष्ट्र ((Maharastra)
महाराष्ट्र में होली के पांचवे दिन रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मछली पकड़ने वाले समुदाय को नाच-गाने और मौज-मस्ती करते हैं। इस दिन विशेषतौर पर व्यंजन, पूरनपोली बनाया जाता है।
राजस्थान (Rajasthan)
रंग उत्सव के दिन जैसलमेर टेम्पल पैलेस में रंगों का खेल मनाया जाता है। इस दिन लाल, नारंगी और फिरोजी रंग में हवा में उड़ाया जाता है।
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)
इस दिन मध्य प्रदेश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को दुलेंडी की तरह ही मनाया जाता है। इस दिन रंगों को पानी में मिलाकर लोगों पर डाला जाता है।
Rang Panchami 2024 Importance (रंग पंचमी महत्व )
सनातन धर्म में रंग पंचमी के त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन को होली के त्योहार की तरह मनाया जाता है। यह पर्व होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है। यह त्योहार पांचों तत्वों को सक्रिय करने में मदद करता है जिनसे हमारा शरीर बना है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी देवता अपने भक्तों के साथ होली खेलने धरती लोक पर आते हैं। इस दिन को देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।
