अध्यात्म

Ramzan End Date 2024: कब खत्म होगा रमजान का महीना, जानें डेट और महत्व

Ramzan End Date 2024: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत ही पाक माना जाता है। ये महीने अल्लाह की इबादत के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब खत्म होगा रमजान का महीना और कब है ईद उल फितर।

Image

Ramzan End Date 2024

Ramzan End Date 2024: इस साल रमजान महीने की शुरुआत 12 मार्च को हुई थी। ये महीना इस्लाम धर्म के लिए बहुत पवित्र महीना होता है। रमजान का पाक महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना माना जाता है। इस साल का पहला रोजा भारत में 12 मार्च को रखा गया था। रमजान का महीना अल्लाह की इबादत करने के लिए बहुत पाक माना जाता है। इस महीने में मु्स्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोजा रखा जाता है। रोजा के दौरान लोग सहरी और इफ्तार करते हैं। सहरी हमेशा सूरज उगने से पहले किया जाता है और इफ्तार सूरज ढलने के बाद किया जाता है। इस दौरान पांच वक्त की नमाज भी अदा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल रमजान का महीना कब खत्म हो रहा है और ईद उल फितर कब मनाई जाएगी।

रमजान का महीना कब खत्म होगा (Ramzan End Date 2024)

रमजान के खत्म होने की तारीख चांद पर निर्भर करती है। इस साल रमजान की शुरुआत 12 मार्च को हुई थी और अप्रैल में 9 अप्रैल को रमजान का महीना समाप्त होगा। ऐसे में 10 अप्रैल को ईद उल फितर मनाई जा सकती है।

रोजा कितने दिन तक रखा जाता है

रमजान का महीना पूरे 30 दिनों का होता है। रमजान के महीने में पूरे 30 दिन तक रोजा किया जाता है। इस दौरान सूरज उगने से पहले सहरी किया जाता है। उसके बाद पूरे दिन भूखे, प्यासे रहकर व्रत किया जाता है। उसके बाद शाम के समय सूरज ढलने के बाज इफ्तार किया जाता है। रोजा के दौरान पांच के वक्त की नमाज अदा की जाती है। रमजान महीने के आखिरी दिन चांद देखने के बाद अगले दिन ईद उल फितर मनाया जाता है।

रमजान महत्व (Ramzan Importance)

इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का बहुत महत्व है। ये महीना पूरी तरह से अल्लाह की इबादत के लिए होता है। इस महीने रोजा रखा जाता है और अल्लाह से दुआ मांगी जाती है। इस महीने में गरीब लोगों को भोजन कराने और दान देने का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि रमजान की पवित्र महीने में ही ‘कुरआन’ लिखी गई थी।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article