Ramzan 2024 Date And Time (रमजान का महीना कब से शुरू है): मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बहुत ही पवित्र और खास माना जाता है। इस महीने में लोग रोजा रखते हैं और नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत करते हैं। इस साल रमज़ान 10 मार्च से शुरू हो रहा है। साथ ही यह 9 अप्रैल को समाप्त होगा। इस अवधि के दौरान, मुसलमान 30 दिनों तक उपवास करते हैं और सख्ती से इस व्रत का पालन करते हैं। रोजे के दौरान पानी भी नहीं पिया जाता है। आइए जानते हैं इसके महत्व के बारे में।
किस दिन रखा जाएगा पहला रोजा ( On which day will the first fast be observed?)
भारत में रमजान की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति है। रमज़ान की शुरुआत चांद दिखने और अगले दिन से रोज़े रखने के साथ होती है। रमज़ान शरीफ का चांद सोमवार, 11 मार्च, 2024 को देखा जा सकता है। इसी रात तरावीह पढ़ी जाती है और पहले रोजे की सहरी खाई जाती है। ऐसे में 29 वे चांद के मुताबिक 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।रमजान का महत्व ( Importance Of Ramzan Month)
रमज़ान में रोज़ा रखना सबसे अहम चीज़ है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं। फिर खजूर खाकर और पानी पीकर रोजा खोलते हैं। इफ्तार इस पवित्र समय की एक बड़ी दावत मानी जाती है। जिसमें परिवार के सभी सदस्य और प्रियजन भाग लेते हैं। हालांकि, जो लोग बीमार हैं या यात्रा कर रहे हैं उनके लिए रोजा रखना इतना जरूरी नहीं होता है।
