रामेश्वरम को क्यों माना जाता है मोक्ष का द्वार, लंका विजय के बाद श्रीराम ने भी यहीं की थी पूजा, जानें महत्व

Rameshwaram ka mahatva: काशी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं - रामेश्वरम को भी पुराणों में यही महत्व दिया गया है। मान्यता है कि लंका विजय के बाद श्री राम ने यहां पूजा भी की थी। जानें रामेश्वरम का महत्व।

Rameshwaram ka mahatva: रामेश्वरम हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक तीर्थस्थान है, जो तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। इसे चार धामों में से एक माना जाता है। यहां स्थित रामनाथस्वामी मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

Rameshwaram photo

रामेश्वरम में श्री राम ने की थी पूजा (Pic: iStock)

धार्मिक मान्यता है कि इस स्थान पर किए गए श्राद्ध, तर्पण और पितृ दोष शांति महापूजा से पूर्वजों की आत्मा को शांति और मोक्ष मिलता है। साथ ही, श्रद्धालु को जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और पारिवारिक सामंजस्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

End of Feed