अध्यात्म

Ramadan Eid 2026 Date: रमजान ईद 2026 डेट कब होगी, जानें किस तारीख पर मनाया जाएगा ये त्‍योहार

Ramadan Eid 2026 Date (रमजान ईद 2026 डेट): ईद-उल-फितर प्रमुख मुस्लिम पर्व है। ये उत्सव इस्लामिक हिजरी कैलेण्डर के मुताब‍िक शव्वाल महीने के पहले दि‍न मनाया जाता है। ये माह अर्धचंद्र के दिखने के बाद शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान जो लोग आत्मसंयम और समर्पण के साथ रहते हैं, उनके जीवन में बरकत बनी रहती है। चल‍िए जानते हैं रमजान ईद 2026 डेट के बारे में।

Image

Eid 2026 Date

Ramadan Eid 2026 Date (रमजान ईद 2026 डेट): भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक भूमि पर अनेकों त्योहार मनाए जाते हैं, जो परंपराओं के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसा ही त्योहार ईद भी है जो सिर्फ इबादत का नहीं बल्कि आपसी भाईचारे का भी पर्व है। शव्वाल, इस्लामी कैलेंडर का दसवां महीना होता है, जिसकी शुरुआत ही ईद-उल-फितर के साथ होती है। आसमान में चांद के दिखने पर ईद की तारीख निर्धारित की जाती है। इस्लामी मान्‍यताओं के अनुसार रमजान महीने के आखिरी चांद को देखने के बाद ही अगले दिन ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। रमजान में सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखा जाता है और अल्लाह की इबादत की जाती है। रमजान के माह में बहुत से मुस्लिम पूर्ण रूप से नियम-संयम का पालन करते हैं तथा अपना अधिकांश समय अल्लाह को समर्पित करते हैं। इस मासिक नियम-संयम के बाद ईद-उल-फितर का दिन धूमधाम से मनाया जाता है।

रमजान ईद 2026 डेट (Ramadan Eid 2026 Date)

ईद-उल-फितर का पर्व रोजा के अंत और नए माह के शुभारंभ को प्रदर्शित करता है। ऐसे में साल 2026 में रमजान का पहला दिन 18 फरवरी को बुधवार के दि‍न पड़ेगा वहीं इसका आखिरी द‍िन 19 मार्च को गुरुवार के द‍िन होगा। ऐसे ईद-उल-फितर का त्योहार 20 मार्च को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।

ईद-उल-फितर का महत्‍व (Eid al-Fitr Ka Mahatva)

ये पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए खास महत्व रखता है। इस द‍िन सुबह विशेष नमाज अदा की जाती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग फितरा देते हैं, ताकि हर व्यक्ति इस खुशी में शामिल हो सके। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं। खासतौर पर इस द‍िन सेवइयां, बिरयानी और तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। ये त्योहार प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article