Ramadan Time Table 2025: कब से शुरू हो रहा है पाक महीना रमजान, नोट कर लें पूरे महीने का टाइम टेबल

Ramadan Time Table 2025: इस्लामिक कैलेंडर अनुसार रमजान या रमदान साल का नौवां महीना होता है। जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग बेहद पाक महीना मानते हैं। इस महीने रोजा रखना फर्ज माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं रमजान कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में कितने रोजा पड़ेंगे।

Ramadan Time Table 2025 : रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में मुस्लिम धर्म के लोग खुदा की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। तो वहीं अल्लाह का शुक्रिया करते हुए इस महीने के अंत में शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं अनुसार साल 610 में मोहम्मद साहब को लेयलत उल-कद्र के मौके पर कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था। कहते हैं तभी से रमजान को इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाने लगा और ऐसा कहते हैं इस महीने में जो कुरान की पवित्र पुस्तक को पढ़ता है उसे खुदा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं 2025 में रमजान महीना कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में कितने रोजे रखे जाएंगे।

Ramadan 2025 Date

Ramadan 2025 Date In India

रमजान कब से शुरू है 2025 (Ramadan 2025 Date In India)

रमजान का पवित्र महीना इस साल 1 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन अगर 28 फरवरी को चांद नहीं दिखता है तब ये महीना 2 मार्च से शुरू होगा।

End of Feed