अध्यात्म

Mahashivratri Ke Vrat Mein Kya Khaye: महाशिवरात्रि व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं, देखें पूरी लिस्ट

Mahashivratri Ke Vrat Mein Kya Khana Chahiye (महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए): भगवान शिव के व्रत-पूजन का पावन त्योहार महाशिवरात्रि 26 फरवरी को पूरे देश में मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन व्रत रखने वाले भक्तों के लिए ये जानना बेहद जरूरी होता है कि इस व्रत में क्या खाएं जिससे इस व्रत का पूर्ण लाभ प्राप्त हो और स्वास्थ्य पर भी असर न पड़े। आज हम आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि व्रत में क्या खा सकते हैं।

Image

Shivratri Vrat Me Kya Kha Sakte Hai

Mahashivratri Ke Vrat Mein Kya Khana Chahiye (महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए): हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है। इस साल ये पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव को समर्पित एक विशेष पर्व है जिस दिन व्रत रखने का प्राचीन विधान है। ये व्रत केवल आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग ही नहीं है बल्कि ये तन और मन को स्वस्थ रखने का भी एक उच‍ित साधन हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि का व्रत करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आज हम आपको महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं के बारे में बताएंगे।

Mahashivratri Ke Vrat Mein Kya Khana Chahiye (महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए)

  • फल
  • साबूदाना
  • सिंघाड़े का आटा
  • मखाना
  • दूध और दूध से बनी चीजें
  • ड्राई फ्रूट्स
  • कुट्टू का आटा
  • आलू
  • टमाटर
  • मूंगफली
  • जीरा
  • घी
  • सेंधा नमक

Pregnant Lady Mahashivratri Vrat Me Kya Khaye (गर्भवती महिलाएं महाशिवरात्रि में क्या खाएं)

वैसे तो प्रेगनेंट महिलाओं को व्रत न रखने की सलाह दी जाती है लेकिन अगर गहरी आस्था की वजह से आप ये व्रत रखना चाह रही हैं तो इस व्रत को रख सकती हैं। लेकिन कुछ बातों का आपको ध्यान रखना होगा। आप पूरे दिन कुछ न कुछ फलाहारी भोजन लेती रहें। ज्यादा से ज्‍यादा लिक्विड डाइट लें। व्रत में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article