अध्यात्म

अल्लाहु अकबर, अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल...रमजान का चांद देखने की पूरी दुआ यहां पढ़ें

ईद का चांद भारत में 30 मार्च को दिखाई दे गया है। चांद के दीदार होने पर एक खास दुआ पढ़ी जाती है। चलिए बताते हैं उस दुआ के बारे में यहां।

Image

Eid Chand Dekhne Ki Dua In Hindi

मुबारक महीना रमजान शाबान के बाद आता है। जिसका हर मुसलमान को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये बहुत ही पाक महीना होता है जिसमें हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। इस महीने में मुस्लिम लोग पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। इसके अलावा कई लोग एक खास नमाज भी पढ़ते हैं जिसे तरावीह कहा जाता है। रमजान महीने की शुरुआत चांद देखकर की जाती है और इसका समापन भी चांद देखकर ही होता है। रमजान के आखिरी दिन चांद देखने के समय ये दुआ जरूर पढ़ें।

ईद का चांद देखने की दुआ हिंदी में

अल्लाहु अकबर, अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल इमानि वस सलामति वल ईस्लामि वत तौफिकी लिमा तुहिब्बु व तरज़ा रब्बी व रब्बुकल लाह

दुआ का तर्जुमा: "ए अल्लाह! हम पर इस चांद को अम्नो ईमान, सलामती और इस्लाम और उस चीज की तौफीक के साथ तुलु फरमा जो आप पसंद करते हैं और जिसमे आपकी रज़ा है (ए चांद) मेरा और तेरा रब अल्लाह है"

ईद का चांद देखने की दुआ उर्दू में

Ramzan Ka Chand Dekhne Ki Dua in urdu

Ramzan Ka Chand Dekhne Ki Dua in urdu

ईद का चांद देखने की दुआ अंग्रेजी में

Allahumma ahlilhu `alainā bil-yumni wal-iman, was-salamati wal-Islam, rabbi wa rabbuk Allah

Meaning- O Allah, bring it over us with blessing and faith, and security and Islam. My Lord and your Lord is Allah.

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article