Ramadan 2023 Sehri and Iftar Timings: रमजान सेहरी और इफ्तार का क्या रहेगा समय, जानें पूरी महीने का टाइम टेबल

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 23, 2023, 08:09 PM IST

Ramadan 2023 Date Kab se Shuru Hai, Sehri and Iftar Timings, Prayer Time Table in India: रमजान का महीना 29 या 30 दिन का होता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अपना अधिक से अधिक समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं।

Ramadan 2023 Date, Sehri and Iftar Timings, Prayer Time Table in India: मुस्लिम लोगों का पाक महीना रमजान 23 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। इस्लाम धर्म के लोगों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दौरान मुस्लिम पूरे 1 महीने तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत में अपना समय बिताते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ये साल का नौवां महीना होता है। इस महीने में मुस्लिम धर्म के लोग खुदा की इबादत करते हैं और अल्लाह का शुक्रिया करते हुए महीने के अंत में यानी शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है। जानिए इस साल कब से शुरू हो रहा है रमजान महीना।

ramadan 2023

Ramadan 2023: रमजान महीना कब से शुरू हो रहा है जानिए।

रमजान 2023 कब है (When Ramadan Start In 2023)

रमजान महीना चांद दिखने के बाद से शुरू होता है। ऐसा माना जा रहा है भारत में इस साल 24 मार्च को पहला रोजा रखा जा सकता है। वहीं इस महीने की समाप्ति की बात करें तो उसकी डेट अभी निश्चित नहीं है। क्योंकि रमजान महीने की समाप्ति भी चांद दिखने पर ही निर्भर करती है। दरअसल इस्लामी कैलेंडर चांद के इर्द गिर्द घूमता है। कई बार चांद का महीना 29 दिनों का होता है तो कई बार 30 दिनों का होता है।

End of Feed