Rama Ekadashi Vrat Katha 2025: रमा एकादशी पर व्रत कथा का जरूर करें पाठ, धन-वैभव से भर जाएगा जीवन, पढ़ें रमा एकादशी की कहानी

Rama Ekadashi Vrat Katha in Hindi (रमा एकादशी व्रत कथा 2025): कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है इस दिन व्रत को रखने से धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। यह एकादशी व्रत पापों को नष्ट करने में समर्थ है। साल 2025 में रमा एकादशी व्रत 17 अक्टूबर को रखा जा रहा है। इस दिन व्रत करने और कथा पढ़ने या सुनने से व्यक्ति हर प्रकार के यश और वैभव को प्राप्त करता है। आइए जानते हैं कि रमा एकादशी की व्रत कथा क्या है?

Rama Ekadashi Vrat Katha (एकादशी व्रत कथा): हिंदू धर्म में एकादशी व्रत भगवान विष्णु की भक्ति का प्रतीक माना जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली 'रमा एकादशी' विशेष रूप से पुण्यदायी और पापों का नाश करने वाली है। यह व्रत भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी, जिन्हें 'रमा' के नाम से जाना जाता है को समर्पित है। यह व्रत न केवल आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि धन-समृद्धि और सुख-शांति भी लाता है। साल 2025 में यह पवित्र व्रत आज, 17 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

rama ekadashi vrat katha

रमा एकादशी व्रत कथा

रमा एकादशी 2025 पर पूजा का शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 में रमा एकादशी 17 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस दिन एकादशी तिथि 16 अक्टूबर की सुबह 10:35 बजे से शुरू हो गई थी और 17 अक्टूबर की सुबह 11:12 बजे तक रहेगी। व्रत का पूर्ण फल पाने के लिए सूर्योदय के समय एकादशी तिथि का होना जरूरी है, इसलिए व्रत 17 अक्टूबर को ही रखा जा रहा है। व्रत पारण का समय, यानी पारण, 18 अक्टूबर को सुबह 06:30 से 08:45 के बीच होगा।

End of Feed