Ram Navami Puja Muhurat 2025: राम नवमी के दिन भगवान राम की पूजा और हवन करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां मिलेगी सही जानकारी

Ram Navami Puja Muhurat 2025 (राम नवमी पूजा मुहूर्त 2025): राम नवमी की पूजा के लिए मध्याह्न का समय सर्वाधिक शुभ होता है। मध्याह्न काल छह घटी (लगभग 2 घण्टे, 24 मिनट) तक रहता है। चलिए आपको बताते हैं 2025 में राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Ram Navami Puja Muhurat 2025 (राम नवमी पूजा मुहूर्त 2025): हिंदू पंचांग अनुसार इस साल नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 की शाम 7 बजकर 26 मिनट से लेकर 6 अप्रैल 2025 की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल 2025, रविवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये पर्व भगवान राम के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि राम जी का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यानी नवरात्रि के नौवें दिन हुआ था। इसलिए ही इस दिन राम जी की पूजा के साथ-साथ दुर्गा मां की भी पूजा की जाती है। चलिए आपको बताते हैं राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Ram Navami Puja Muhurat 2025

Ram Navami Puja Muhurat 2025

राम नवमी पूजा मुहूर्त 2025 (Ram Navami Puja Muhurat 2025)

राम नवमी 20256 अप्रैल 2025, रविवार
राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त11:08 AM से 01:39 PM
राम नवमी मुहूर्त अवधि02 घण्टे 31 मिनट्स

राम नवमी हवन मुहूर्त 2025 (Ram Navami Havan Muhurat 2025)

राम नवमी के दिन हवन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस दिन रवि पुष्य योग पूरे दिन रहेगा और सर्वार्थ सिद्धि योग भी पूरे दिन रहेगा।

End of Feed