Ram Navami Puja Muhurat 2025 (राम नवमी पूजा मुहूर्त 2025): हिंदू पंचांग अनुसार इस साल नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 की शाम 7 बजकर 26 मिनट से लेकर 6 अप्रैल 2025 की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल 2025, रविवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये पर्व भगवान राम के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि राम जी का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यानी नवरात्रि के नौवें दिन हुआ था। इसलिए ही इस दिन राम जी की पूजा के साथ-साथ दुर्गा मां की भी पूजा की जाती है। चलिए आपको बताते हैं राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
राम नवमी पूजा मुहूर्त 2025 (Ram Navami Puja Muhurat 2025)
| राम नवमी 2025 | 6 अप्रैल 2025, रविवार |
| राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त | 11:08 AM से 01:39 PM |
| राम नवमी मुहूर्त अवधि | 02 घण्टे 31 मिनट्स |
राम नवमी हवन मुहूर्त 2025 (Ram Navami Havan Muhurat 2025)
राम नवमी के दिन हवन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस दिन रवि पुष्य योग पूरे दिन रहेगा और सर्वार्थ सिद्धि योग भी पूरे दिन रहेगा।
राम नवमी की पूजा दोपहर के समय क्यों होती है?
ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मध्याह्न काल में हुआ था, जो कि हिन्दु काल गणना के अनुसार दिन के मध्य का समय होता है। इसलिए ही राम नवमी पूजा अनुष्ठान के लिए मध्याह्न का समय सर्वाधिक शुभ माना गया है। मध्याह्न के मध्य का समय श्री राम जी के जन्म के क्षण को दर्शाता है। यही वजह है कि मन्दिरों में इस क्षण में भगवान श्री राम के नाम का जाप और जन्मोत्सव अपने चरम पर होता है।
