अध्यात्म

Ram Navami Puja Muhurat 2025: राम नवमी कब मनाई जाएगी, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त

Ram Navami Kab Hai 2025: राम नवमी का त्योहार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। 2024 में राम नवमी 17 अप्रैल को मनाई गई थी जानिए 2025 में कब मनाया जाएगा ये त्योहार।

Image

ram navami kab hai: राम नवमी 2025

Ram Navami Kab Hai 2025: राम नवमी का त्योहार भगवान श्री राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। जो हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था। इसलिए राम नवमी की पूजा के लिए मध्याह्न का समय ही सबसे शुभ माना जाता है। यह त्यौहार वैष्णव समुदाय में विशेषतौर पर मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी।

राम नवमी 2025 तिथि व मुहूर्त (Ram Navami 2025 Date And Time)

राम नवमी 2025 में 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल 2025 की सुबह 11:08 AM से 01:39 PM तक रहेगा। नवमी तिथि का प्रारम्भ 5 अप्रैल 2025 की शाम 07:26 बजे होगा और समापन 6 अप्रैल 2025 को 07:22 PM पर होगा।

रामनवमी के दिन क्या करते हैं (Ram Navami Par Kya Karte Hai)

1. रामायण का पाठ करते हैं।

2. रामरक्षा स्त्रोत पढ़ा जाता है।

3. भक्त भजन-कीर्तन करते हैं।

4. राम जी की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं।

5. राम भगवान की मूर्ति को पालने में झुलाते हैं।

राम नवमी की पूजा विधि (Ram Navami Puja Vidhi)

राम जी की प्रतिमा को फूलों से सजाएं। इसके बाद षोडशोपचार करें। भगवान के मंत्रों का जाप करें। उन्हें खीर और फल का भोग लगाएं। अंत में आरती करके प्रसाद सभी में बांट दें। राम नवमी की पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article