अध्यात्म

Ram Navami 2026: अगले साल कब मनाई जाएगी राम नवमी, इस तारीख को रहेगी चैत्र मास के शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि

Ram Navami 2026 Date (राम नवमी कब है 2026 में): राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्‍मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। ये चैत्र मास के शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि‍ को आता है। यहां जानें कि 2026 में राम नवमी का त्‍योहार कब मनाया जाएगा, राम नवमी 2026 की डेट।

Image

राम नवमी कब है 2026 में

Ram Navami 2026 Date (राम नवमी कब है 2026 में): मार्च और अप्रैल के महीने में आने वाले चैत्र नवरात्र का अंतिम दिन राम नवमी के तौर पर मनाया जाता है। हिंदू कैलंडर के हिसाब से यह त्‍योहार चैत्र मास के शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है। इस दिन जहां नवमी का पूजन किया जाता है वहीं भगवान राम की कृपा पाने के लिए पूजा पाठ, हवन, व्रत आद‍ि भी किए जाते हैं। यहां नोट करें कि राम नवमी 2026 में कब मनाई जाएगी।

Ram Navami 2026 Date Kab Hai

2026 में राम नवमी 26 मार्च , दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। बता दें कि चैत्र मास 2026 की नवमी तिथ‍ि का आरंभ 26 मार्च को 07:18 AM पर होगा और इसका समापन 27 मार्च की सुबह 5:36 बजे होगा। इसके अनुसार अगले साल राम नवमी 26 मार्च को पड़ेगी ।

Ram Navami 2026 Date And Time

  • राम नवमी 2026 डेट: 26 मार्च , दिन गुरुवार
  • राम नवमी 2026 तिथि आरंभ : 26 मार्च को 07:18 AM बजे से
  • राम नवमी 2026 तिथि समापन : 27 मार्च को 5:36 AM बजे पर
  • राम नवमी 2026 पूजा मुहूर्त : 11:42 AM से 02:12 PM के बीच
  • राम नवमी 2026 पूजा मुहूर्त अवधि- दो घंटा और 30 मिनट

राम नवमी क्‍यों मनाई जाती है

मान्‍यता है कि इसी दिन ही भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या इसी दिन हुआ था। श्री राम को भगावन विष्‍णु का सातवां अवतार माना गया है। उन्‍होंने धर्म की रक्षा के लिए रावण जैसे अधर्मी का संहार किया था। यह दिन अच्छाई पर बुराई की जीत, आदर्श जीवन, संयम, और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article