Ram Navami 2024 Date (कब है राम नवमी 2024): हिंदू धर्म में राम नवमी के पर्व का खास महत्व है। ये त्योहार भगवान राम के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। राम नवमी का पर्व हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी महीने में चैत्र नवरात्रि का भी त्योहार मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और इसका समापन राम नवमी के पर्व के साथ होता है। राम नवमी के दिन बहुत ही धूमधाम से राम भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है राम नवमी का त्योहार। यहां जानिए डेट और महत्व।
Ram Navami 2024 Date (कब है राम नवमी 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल को 1 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 17 अप्रैल को 3 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार इस साल राम नवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी।Ram Navami 2024 Shubh Muhurat (राम नवमी 2024 शुभ मुहूर्त)
पंचांग के अनुसार इस साल राम नवमी का त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहू्र्त में पूजा करना शुभ फल देने वाला होगा।Ram Navami 2024 Puja Vidhi (राम नवमी पूजा विधि 2024)
- राम नवमी के दिन सुबह स्नान आदि के बाद मंदिर में राम जी की मूर्ति स्थापित करें।
- उसके बाद राम जी की मूर्ति का दूध और गंगा जल से अभिषेक करें।
- इस दिन षोडोपचार विधि से भगवान राम की पूजा करें।
- भगवान राम को चंदन, फूल, नए वस्त्र आदि चीजें अर्पित करें।
- राम नवमी के दिन भगवान राम को खीर का भोग लगाएं।
- उसके बाद राम स्तुति का पाठ करें और आरती गाएं।
- राम नवमी पर श्रीराम चरित मानस का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।
- अंत में भोग लगाकर प्रसाद सब में वितरित करें।
