अध्यात्म

Ram Navami 2024 Date: 2024 में राम नवमी कब है, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2024 Date: हिंदू धर्म में राम नवमी के त्योहार का बहुत महत्व है। भगवान राम को मर्यादा पुरुपोषत्तम के नाम से जाना जाता है। राम नवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को राम जन्म के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल 2024 में राम नवमी का पर्व कब है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Ram Navami 2024

Ram Navami 2024 Kab Hai: सनातन धर्म में राम नवमी के पर्व का बहुत महत्व है। राम की उपासना करने वालों के लिए ये दिन बेहद ही खास माना जाता है। इस त्योहार को पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन जगत के पालनहान भगवान विष्णु ने राम अवतार में जन्म लिया था। राम नवमी का त्योहार राम जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भगवान राम को मर्यादा पुरुपोषत्तम के नाम से जाना जाता है। राम नवमी का दिन बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन यदि आप कोई मांगलिक काम करना चाहते हैं, तो वो भी बिना किसी शुभ मुहूर्त के कर सकते हैं। अयोध्या में राम नवमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में राम नवमी का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Ram Navami 2024 Kab Hai (राम नवमी कब है 2024)

हर साल चैत्र मास की नवमी तिथि के दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। इसी महीने में चैत्र नवरात्रि भी मनाई जाती है। साल 2024 में राम नवमी का त्योहार 17 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इससे पहले चैत्र नवरात्रि का पर्व भी मनाया जाएगा।

राम नवमी शुभ मुहूर्त ( Ram Navami Shubh Muhurat 2024)

रामनवमी का पर्व साल 2024 में 17 अप्रैल बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल 2024 को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर होगी और इसका समापन 17 अप्रैल 2024 को दोपहर के 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। उदयातिथि के कारण 17 अप्रैल को ये त्योहार मनाया जाएगा। राम नवमी की पूजा के लिए इस दिन शुभ समय 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक का रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ फलदायी होगा।

राम नवमी महत्व 2024 ( Ram Navami Importance 2024)

हिंदू धर्म में राम नवमी का खास महत्व है। इस दिन ही भगवान राम का जन्म हुआ था। राम की उपासना करने वालों के लिए ये दिन बेहद ही खास माना जाता है। इस दिन राम भगवान की पूजा की जाती है। ये त्योहार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन ही चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। राम नवमी के दिन भगवान राम की विधिवत पूजा अर्चना करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। भगवान राम को भगवान विष्णु का 7वां अवतार माना जाता है। जिन्होंने पापी रावण का अंत कर धर्म की स्थापना की थी।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article