Ram Navami 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat: राम नवमी शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विधि स्टेप बाय स्टेप हर जानकारी यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 30, 2023, 12:08 PM IST

Ram Navami 2023 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: राम नवमी का पावन त्योहार इस साल 30 मार्च को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं अनुसार इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को हर वर्ष भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यहां जानिए राम नवमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा, आरती, मंत्र, नियम, महत्व।

Ram Navami 2023 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri List: हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम का जन्म उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इसे राम नवमी के नाम से जाना जाता है। इस साल रामनवमी (Ramnavami) 30 मार्च को है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में यानी दोपहर के समय हुआ था। इसलिए राम नवमी की पूजा इसी मुहूर्त में की जाती है। जानिए राम नवमी 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और पूजन सामग्री।

ram navami 2023 muhurat

Ram Navami 2023 Muhurat, Puja Vidhi: राम नवमी 2023 पूजा मुहूर्त और विधि

सनातन धर्म के लोगों के लिए रामनवमी का उत्सव बहुत खास होता है। जिसे सभी लोग बेहद भक्ति भाव और आनंद के साथ मनाते हैं। इस दिन कई लोग व्रत उपवास करते हैं और भगवान राम के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। लोग अपने घर में कन्याओं को बुलाकर उन्हें हलवा, पूरी, खीर और फल मिठाइयां आदि अर्पित करते हैं। दरअसल इस दिन नौ कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजा जाता है। राम नवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होती है।

End of Feed