अध्यात्म

Ram Navami 2023 Mantra: रामनवमी पर जरूर पढ़ें रामचरितमानस की ये चौपाइयां, श्री राम पूरी करेंगे हर मनोकामना

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 30, 2023, 12:09 PM IST

Ram Navami 2023: नवरात्रि के नौवें दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस खास अवसर पर मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ज्योतिषचार्य सिद्धार्थ एस कुमार अनुसार राम नवमी पर रामचरितमानस की इन चौपाइयों (Ramcharit Manas Chaupai) को पढ़ना बेहद शुभ माना जाता है।

Image

Ram Navami 2023: राम नवमी पर रामचरितमानस की इन चौपाइयों का जरूर करें पाठ

ज्योतिषचार्य सिद्धार्थ एस कुमार

Ram Navami 2023: पृथ्वी पर धर्म की स्थापना और अधर्म का विनाश के लिए जन्म लेने वाले प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव यानी राम नवमी इस साल 30 मार्च 2023 को है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु ने प्रभु श्री राम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लिया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल धूम-धाम से राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। राम नवमी के अवसर पर देशभर के समस्त राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही रामायाण और रामचरितमानस का पाठ किया जाता है। रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। कहा जाता है कि रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करने से जन्म जन्मांतरों के पाप से मुक्ति, भय, रोग आदि सभी दूर हो जाते हैं। अपनी समस्याओं के निवारण के लिए रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों का पाठ करने मात्र से शुभ फल मिलता है। आइए जानते हैं इन चमत्कारी चौपाइयों के बारे में...

संपत्ति प्राप्ति के लिए

यदि आप धन और संपत्ति प्राप्ति की कामना रखते हैं लेकिन लाख कोशिश के बाद भी नाकामयाब हो रहे हैं तो हर रोज रामचरीत मानस की इस चौपाई को पढ़ें।

जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।

सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।

मनोकामना पूर्ति के लिए

मनोकामना पूर्ति और सभी तरह की समस्या के निवारण के लिए प्रतिदिन 108 बार रामचरितमानस की इस चौपाई का जाप करें।

कवन सो काज कठिन जग माही।

जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।

विवाह संबंधी समस्या दूर करने के लिए

यदि आपके विवाह में लगातार समस्या आ रही है तो रामचरितमानस की इस चौपाई का पाठ करने से विवाह संबंधी समस्या दूर हो जाती है।

तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह! साज सँवारि कै!

मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै!!

संकट से मुक्ति के लिए

रामचरितमानस की इस चौपाई का रोजाना 108 बार जप करें। ऐसा करने से हर प्रकार का संकट आपसे दूर रहेगा।

दीन दयालु विरद संभारी!

हरहु नाथ मम संकट भारी!!

शत्रु नाश के लिए

यदि आपका कोई शत्रु परेशान कर रहा है तो रामचरितमानस की इस चौपाई का पाठ करें। जल्द ही शत्रु का नाश होगा।

बयरू न कर काहू सन कोई।

रामप्रताप विषमता खोई।।

रोग ठीक करने के लिए

यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो रामचरितमानस की इस चौपाई का पाठ करें। जल्द ही बीमारी ठीक होती नजर आएगी।

दैहिक दैविक भौतिक तापा।

राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।

गृह क्लेश समाप्त करने के लिए

यदि बिना वजह घर में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं I परिवार के सदस्यों की आपस में बनती नहीं है तो रामचरितमानस की इस चौपाई का जाप करें I इससे गृह क्लेश से संबंधित हर समस्या खत्म हो जाएंगी।

हरन कठिन कलि कलुष कलेसू!

महामोह निसि दलन दिनेसू!!

ऋद्धि सिद्ध की प्राप्ति के लिए

यदि आप ऋद्धि सिद्ध की प्राप्ति चाहते हैं तो रामनवमी के दिन इस चौपाई का 108 बार जाप करेंI

साधक नाम जपहिं लय लाएं!

होहि सिद्धि अनिमादिक पाएं!!

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article