अध्यात्म

Ram Mantra : राम जी के मंत्रों का जाप करने से मिलता है अद्भुत लाभ, यहां देखें लिरिक्स

Ram Mantra: शास्त्रों में राम के नाम की अद्भुत महिमा बताई गई है। ऐसा कहा जाता है कि राम से बड़ा राम का नाम है। राम मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को हर बुराई और संकट से छुटकारा मिल जाता है। यहां पढ़ें राम मंत्र। राम मंत्र लिरिक्स। राम मंत्र के लाभ। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Ram Mantra

Ram Mantra :आज यानि 24 अक्टूबर 2023 को पूरे देश में विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान राम में लंकापति रावण का वध कर विजय प्राप्त किया था। इस कारण इस दिन को बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरा के दिन जगह- जगह पर रावण के पुतले जलाए जाते हैं। इस दिन राम के मंत्रों का जाप करने से साधक को विजय प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है और इसके साथ ही वो तमाम बुराई से बचा रहता है। राम मंत्र की महिमा अद्भुत होती है। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि राम का नाम लेकर व्यक्ति भव सागर से पार हो सकता है। यहां पढ़िए राम जी के कुछ शक्तिशाली मंत्र और उनके लाभ के बारे में।

Ram Mantra Lyrics( राम मंत्र लिरिक्स)

संकट से बचाव के लिए

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥ -- आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

सफलता के लिए

" ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम - क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः ।

प्रभु सुमिरन के लिए

|| श्री राम जय राम जय जय राम ||

विजय प्राप्ति के लिए

पवन तनय बल पवन समाना। जनकसुता रघुवीर विबाहु।।

रोजगार प्राप्ति के लिए

बिस्व भरन पोषन कर जोई। ताकर नाम भरत अस होई।।

मंगल करने के लिए

मंगल भवन अमंगलहारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।

राम तारक मंत्र

राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे ।

सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥

मुक्ति के लिए

|| नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ||

|| लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट ||

राम मंत्र के लाभ ( Ram Mantra Benefits)

  1. शास्त्रों में राम के नाम को ही सबसे उत्तम मनाया गया है। ऐसा कहा जाता है कि राम का नाम लेने मात्र से भव सागर से मुक्ति मिल जाती है।
  2. हर रोज राम मंत्रों का जाप करने से साधक से सारे काम सफल होते हैं।
  3. किसी भी मंत्र में "श्री राम" शब्द का प्रयोग करने उस मंत्र का प्रभाव अपने आप बढ़ जाता है।
  4. राम मंत्र का जाप करने से साधक को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है उसे धन लाभ भी होते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article