LIVE

Ram Mandir Pran Pratishtha Muhurat Live Update: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देखें राम मंदिर की खूबसूरत तस्वीरें

Ram Mandir Pran Pratishtha Muhurat Live Update: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देखें राम मंदिर की खूबसूरत तस्वीरें

Ram Mandir Pran Pratishtha Muhurat Live Update: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देखें राम मंदिर की खूबसूरत तस्वीरें

Ram Mandir Pran Pratishtha Pujan Muhurat 2024 Live Update: अयोध्या राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। गुरुवार की दोपहर में भगवान राम की नई मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में रख दी गई है। इसी प्रतिमा की 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में संपन्न किया जाएगा। यह शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी समेत देश की कई दिग्गज राजनेता और हस्तियां शामिल होंगी।

प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त (Pran Pratishtha Muhurat 2024)
रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न और वृश्चिक नवांश में की जाएगी। यह शुभ मुहूर्त दोपहर के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक रहेगा। कहा जा रहा है कि इस 84 सेकंड के मुहूर्त में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने से मूर्ति को दिव्य ऊर्जा मिलेगी।

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने का समय (Ram Mandir Darshan Time)
अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा और 11.30 बजे तक भक्तजन दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद मंदिर दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक के लिए राम भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

अयोध्या राम मंदिर आरती टाइम (Ayodhya Ram Mandir Aarti Time)
अयोध्या राम मंदिर में हर दिन तीन बार आरती की जाएगी। पहली आरती सुबह 6.30 पर की जाएगी, दूसरी आरती दोपहर 12 बजे होगी और तीसरी आरती शाम 7.30 बजे होगी।

अयोध्या में 22 जनवरी तक के अनुष्ठान
20 जनवरी, प्रातः शर्कराधिवास, फलाधिवास
20 जनवरी, सायं- पुष्पाधिवास
21 जनवरी, प्रातः - मध्याधिवास
21 जनवरी, सायं- शय्याधिवास

JAN 21, 2024 11:07 IST

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की डिटेल

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगी। इसके अलावा 150 से अधिक परंपराओं के संत, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा समेत 50 से अधिक आदिवासी, तातवासी, गिरिवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी।
JAN 21, 2024 10:27 IST

अब तक कितना दान मिला है (Ram Mandir Donation Collection Till Now)

राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक पांच हजार करोड़ से अधिक का दान मिल चुका है। बता दें राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों से 900 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। मगर ट्रस्ट को राम भक्तों से 5500 करोड़ से अधिक का दान पहले ही प्राप्त हो चुका है। दान किया गया पैसा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक बैंक अकाउंट में जाएगा।
JAN 21, 2024 09:53 IST

आम लोग कब से दर्शन कर सकेंगे? (Ayodhya Ram Mandir Opening Date For Public)

आम लोग 23 जनवरी से अयोध्या राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। जानकारी अनुसार मंदिर दर्शन का टाइम भी बढ़ेगा। फिलहाल दर्शन का समय सुबह 7 बजे से 11.30 बजे, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है। वहीं अयोध्या राम मंदिर में आरती तीन टाइम की जाएगी, जिसका समय सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:30 बजे होगा।
JAN 21, 2024 09:30 IST

अयोध्या राम मंदिर आरती टाइम ( Ram Mandir Aarti Time)

अयोध्या राम मंदिर में एक दिन में कुल तीन बार रामलला की आरती की जाती है। इनमें श्रृंगार आरती, भोग आरती और शयन आरती प्रमुख हैं। इन तीनों आरती का समय इस प्रकार हैशृंगार आरती- सुबह 6:30 बजेआरती रात्रिभोज - दोपहर 12:00 बजेसंध्या आरती - 7:30 बजे
JAN 21, 2024 09:07 IST

Ram Mandir Pran Pratishtha 2024 Time Live Update: अयोध्या राम मंदिर में प्रातःकाल 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' का भव्य वाद

JAN 21, 2024 09:04 IST

अयोध्या राम मंदिर मूर्ति काले रंग की क्यों है (Why Ram Murti Is Black In Ayodhya)

अयोध्या राम मंदिर की मूर्ति श्याम रंग की है। इसे लेकर कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर क्यों राम मंदिर में श्याम वर्ण की मूर्ति लगाई जा रही है। बता दें रामायण में भी कहा गया है कि प्रभु श्रीराम श्याम वर्ण के थे और इसलिए इस रंग की मूर्ति को ज्यादा महत्व दिया गया है। भगवान श्रीराम की स्तुति मंत्र में भी कहा गया है: 'नीलाम्बुज श्यामल कोमलांगम सीतासमारोपित वामभागम्। पाणौ महासायकचारूचापं नमामि रामं रघुवंशनाथम्।।'
इसका मतलब है कि नीलकमल के समान श्याम और कोमल जिनके अंग हैं, सीता जी जिनके वाम भाग में विराजमान हैं, जिनके हाथों में अमोघ बाण और सुंदर धनुष है, उन रघुवंश के स्वामी श्रीरामचंद्र जी को मैं नमस्कार करता हूं। अर्थात् श्रीराम जी श्याम वर्ण के हैं।
JAN 21, 2024 08:40 IST

रामलला मू्र्ति की प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त (Ram Mandir Pran Pratishtha Muhurat)

रामलला की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा देने के लिए 22 जनवरी 2024 पौष माह के द्वादशी तिथि को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न को चुना गया है। इन्हीं शुभ मुहूर्त और योग में दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक अर्थात 84 सेकंड के समय में राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
JAN 21, 2024 08:25 IST

Latest Ram Bhajan 2024, Yug ram raj ka aa gya shubh din ye aaj Full Video: राम जी का भजन

JAN 21, 2024 07:57 IST

Ayodhya Ram Mandir Photo: अयोध्या राम मंदिर फूलों से सजकर तैयार हो गया है

Ayodhya Ram Mandir Photo: अयोध्या राम मंदिर फूलों से सजकर तैयार हो गया है
JAN 21, 2024 07:29 IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर की एक झलक

JAN 21, 2024 07:03 IST

Ayodhya Ram Mandir Latest Photo

Ayodhya Ram Mandir Latest Photo
JAN 21, 2024 06:30 IST

22 जनवरी 2024 पंचांग

अमृत - सर्वोत्तम- 07:14 ए एम से 08:33 ए एम
शुभ - उत्तम - 09:53 ए एम से 11:13 ए एम
चर - सामान्य - 01:52 पी एम से 03:12 पी एम
लाभ - उन्नति - 03:12 पी एम से 04:32 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम - 04:32 पी एम से 05:52 पी एम
चर - सामान्य - 05:52 पी एम से 07:32 पी एम
लाभ - उन्नति - 10:52 पी एम से 12:33 ए एम, जनवरी 23काल रात्रि
शुभ - उत्तम - 02:13 ए एम से 03:53 ए एम, जनवरी 23
अमृत - सर्वोत्तम - 03:53 ए एम से 05:33 ए एम, जनवरी 23
चर - सामान्य - 05:33 ए एम से 07:13 ए एम, जनवरी 23
JAN 21, 2024 00:01 IST

Jai Shree Ram: श्री राम चंद्र कृपालु भजमन

JAN 20, 2024 23:57 IST

श्री राम संस्कृत श्लोक: Shri Rama Slokas in Sanskrit

जे सकाम नर सुनहि जे गावहीं।सुख सम्पति नाना बिधि पावहिं।।कवन सो काज कठिन जग माहीं। जो नहिं होइ तात तुम्ह पाहीं।।राम काज लगि तव अवतारा। सुनतहिं भयउ पर्बताकारा।।
JAN 20, 2024 23:47 IST

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त, तारीख

भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त 22 जनवरी को दोपहर12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक है।
JAN 20, 2024 23:37 IST

Jai Siya Ram: संतान प्राप्ति मंत्र

प्रेम मगन कौसल्या निसिदिन जात न जान।सुत सनेह बस माता बालचरित कर गान।।लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहि बाट।।
JAN 20, 2024 23:27 IST

Shree Ram Bhajan: सिया के राम आएंगे सभी के काम..

JAN 20, 2024 23:20 IST

Jai Shree Ram Mantra: दरिद्रता निवारण मंत्र

अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के।कामद धन दारिद दवारि के।।
JAN 20, 2024 23:07 IST

श्री राम ध्यान मंत्र: Shri Ram Dhyan Mantra

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम।श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।
JAN 20, 2024 22:54 IST

Ayodhya Ram Mandir: सियावर रामचंद्र की जय

Ayodhya Ram Mandir: सियावर रामचंद्र की जय