5 जून को अभिजीत मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल विस्तार ये यहां

Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha Date 2025: 22 जनवरी 2024 को रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन राम भक्तों के लिए एक दुर्लभ आध्यात्मिक अनुभव होगा, जिसमें भगवान राम राजा राम के रूप में अपने परिवार सहित अपने भव्य मंदिर के प्रथम तल पर विराजमान होंगे।

Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha Date 2025: अयोध्या नगरी एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। रामलला की पहली भव्य प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की गई थी, जब भगवान राम के बाल स्वरूप को गर्भगृह में विराजमान किया गया। अब राम मंदिर में दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है – लेकिन इस बार विशेष बात यह है कि भगवान राम पूरे परिवार सहित विराजमान होंगे। इस आयोजन को लेकर न केवल अयोध्या बल्कि पूरे देश में उत्साह है। आइए जानें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल।

Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha Date 2025

5 जून को होगी प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha 2025)

यह प्राण प्रतिष्ठा भगवान राम के परिवार माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियों के लिए की जा रही है। रामलला के बालरूप की मूर्ति पहले ही प्रतिष्ठित हो चुकी है। अब मंदिर में संपूर्ण राम परिवार की मूर्तियां स्थापित होंगी। बता दें मुख्य मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी। यह आयोजन भक्तों को भगवान के राजसी स्वरूप ‘राजा राम’ के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करेगा।

End of Feed