Ram Lalla Surya Tilak First Photo: देखें राम नवमी पर रामलला के सूर्य तिलक की अद्भुत तस्वीरें

Ram Navami 2025 Ram Lalla Surya Tilak First Photo (रामलला सूर्य तिलक फोटो HD): अयोध्या में राम नवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान रामलला की मूर्ति का सूर्य तिलक किया गया। यहां देखें सूर्य तिलक की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।

Ram Navami 2025 Ram Lalla Surya Tilak First Photo (रामलला सूर्य तिलक फोटो HD): अयोध्या में राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम का सूर्यतिलक किया गया। इस दौरान रामलला की प्रतिमा को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे प्रभु राम साक्षात दर्शन दे रहे हों। इस अद्भुत नजारे को देख राम भक्त मंत्रमुग्ध हो गए हैं। रामलला का सूर्य तिलक ठीक 12 बजे शुरू हुआ था। देखें रामलला के सूर्य तिलक की अद्भुत तस्वीरें।

Surya Tilak Photo

Surya Tilak Photo

Surya Tilak

सूर्य तिलक कैसे किया जाता है (Surya Tilak Kaise Kiya Jata Hai)

ये पहली बार नहीं है जब भगवान राम का सूर्य तिलक किया जा रहा है। इससे पहले भी रामलला का सूर्य अभिषेक किया जा चुका है। बता दें रामलला के माथे पर सूर्य की किरणों को पहुंचाने के लिए वैज्ञानिक 3 दर्पणों का इस्‍तेमाल करते हैं। पहला दर्पण मंदिर के टॉप फ्लोर पर लगाया जाता है। दोपहर 12 बजे जैसे ही सूर्य की किरणें इस मिरर पर पड़ती हैं, उन्‍हें 90 डिग्री में रिफ्लेक्‍ट करके एक पाइप के जरिए दूसरे मिरर तक पहुंचाया जाता है। जहां से सूर्य की किरणें फ‍िर से रिफ्लेक्‍ट होकर पीतल के पाइप से होकर तीसरे मिरर तक पहुंचती हैं। तीसरे मिरर से सूर्य किरणें फ‍िर से 90 डिग्री में रिफ्लेक्‍ट हुईं और स्‍पीड के साथ 90 डिग्री पर घूमते हुए सीधे रामलला के माथे पर पड़ती हैं।

End of Feed