अध्यात्म

Hanuman Jayanti 2025: चैत्र महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है हनुमान जयंती, जानिए इस साल कब पड़ रही है ये तिथि

Hanuman Jayanti 2025 Date And Time In Hindi (हनुमान जयंती 2025 तिथि व मुहूर्त): हनुमान जयंती का पर्व चैत्र महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी शुभ दिन पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। जानिए इस साल ये त्योहार कब मनाया जाएगा।

Image

Hanuman Jayanti 2025 Date And Time In Hindi

Hanuman Jayanti 2025 Date And Time In Hindi (हनुमान जयंती 2025 तिथि व मुहूर्त): भगवान हनुमान के जन्मदिवस को ही हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्री राम भक्त हनुमान की विधि विधान पूजा की जाती है (Hanuman Ji Puja Vidhi)। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था इसलिए ही हनुमान जयंती पर ब्रह्ममुहूर्त में ही आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन शुरू हो जाता है जो सूर्योदय तक चलता है। कई स्थानों पर ये पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष के चौदवें दिन मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल हनुमान जयंती कब मनाई जाएगी।

हनुमान जयंती 2025 तिथि व मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2025 Date And Time)

हनुमान जयन्ती का त्योहार इस साल 12 अप्रैल 2025 की सुबह 03:21 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2025 की सुबह 05:51 बजे तक रहेगा। हनुमान जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त 12 अप्रैल की सुबह 04:29 बजे से 05:59 बजे तक रहेगा। तो वहीं पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:48 तक रहेगा।

हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)

हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प करें। फिर पूर्व दिशा की ओर भगवान हनुमानजी की प्रतिमा को स्थापित करें। इसके बाद विनम्र भाव से बजरंगबली की प्रार्थना करें। फिर षोडशोपाचार विधि से पूजा करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और अंत में आरती करके पूजा संपन्न करें।

हनुमान जयंती का महत्व (Hanuman Jayanti Mahatva)

कहते हैं जो श्रद्धालु हनुमान जयंती के दिन व्रत रख भगवान हनुमान की विधि विधान पूजा करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article