Ram Mandir Murti Photo: रामलला की मनमोहक मूर्ति को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध है। इस प्रतिमा को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान राम साक्षात दर्शन दे रहे हों। इसलिए इस बारे में खूब चर्चा हो रही है कि आखिर ये मूर्ति किसने बनाई है। बता दें ये मूर्ति अरुण योगीराज ने बनाई है। 37 वर्षीय अरुण कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी के बेटे हैं। बता दें इंडिया गेट पर अमर ज्योति स्थल के पीछे जो सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है उसे भी अरुण योगीराज ने ही बनाया है। जानिए अरुण योगीराज और उनके द्वारा निर्मित मूर्तियों के बारे में।
कौन हैं मूर्तिकार अरुण योगीराज? (Who Is Arun Yogiraj)
अरुण योगीराज कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले हैं। उनके पिता योगीराज शिल्पी भी एक बेहतरीन मूर्तिकार हैं। इतना ही नहीं उनके दादा बसवन्ना शिल्पी ने वाडियार घराने महलों में अपनी कला दिखाई थी। जानकारी अनुसार अरुण ने 2008 में मैसूर विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई की है। अरुण योगीराज ने रामलला की मूर्ति बनाने पर कहा कि वे दुनिया के सबसे भाग्यशाली इंसान हैं कि उन्हें ये मूर्ति बनाने का अवसर मिला।

Ram Lalla Photo
शुरू से मूर्तिकार नहीं बनना चाहते थे अरुण योगीराज
शुरुआत में अरुण योगीराज मूर्तिकार नहीं बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने 2008 में एमबीए की पढ़ाई करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी की थी। हालांकि, उनके दादा ने कहा था कि अरुण एक मूर्तिकार बनेंगे और अंत में ऐसा ही हुआ। आज अरुण द्वारा बनाई गई रामलला की मूर्ति की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है।

Ram Lalla Murti Made By Whom
इससे पहले अरुण योगीराज ने सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई थी। इस प्रतिमा के लिए अरुण योगीराज की तारीफ खुद पीएम मोदी ने भी की थी। उनकी ये प्रतिमा इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति स्थल के पीछे भव्य छतरी के नीचे स्थापित की गई है।

Arun yogiraj
देखें अरुण योगीराज द्वारा निर्मित सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर

india gate
इसके अलावा अरुण योगीराज ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई थी जिसके बाद अरुण योगीराज चर्चा में आए थे।

adi shankaracharya
अरुण योगीराज ने बनाई हैं कई मूर्तियां
अरुण योगीराज ने सिर्फ रामलला की ही मूर्ति नहीं बनाई है, बल्कि उन्होंने कई मूर्तियां बनाई हैं। लेकिन जो पहचान उन्हें रामलला की मूर्ति की वजह से मिली वो पहले कभी नहीं मिली थी। आज हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

Shiv
रामलला की मूर्ति के लिए आज हर जगह अरुण की तारीफ हो रही है।

Ram Ji Murti

Arun yogiraj photo
शायद ही ऐसा कोई देवी-देवता होगा, जिसकी मूर्ति अरुण योगीराज ने बनाई हो।
अरुण योगीराज की कलाकृतियां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नजर आती हैं।

arun yogiraj
दिल्ली से लेकर केदारनाथ तक अरुण द्वारा गढ़ी मूर्तियों को दुनिया देखती है।

ganesh ji
अरुण योगीराज की कलात्मकता हर दिन निखर रही है। उनकी बनाई मूर्तियों को दुनियाभर में पहचान मिल रही है।

arun yogiraj murti
अरुण योगीराज ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी बनाई है।

atal bihari vajpayee
श्याम शिला पत्थर से बनाई रामलला की मूर्ति
अरुण योगीराज ने रामलला की मूर्ति का निर्माण श्याम शिला पत्थर से किया है। रामलला की मूर्ति की ऊंचाई 4.24 फीट है। मूर्ति का वजन 200 किलोग्राम है। मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतारों को भी तराशा गया है। अरुण योगीराज ने रामलला की ऐसी छवि उकेरी है, जो जीवंत लग रही है।
