Ram Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi, Shri Rama Chandra Kripalu Bhajuman Haran Bhavbhay Darunam Aarti in Hindi: सनातन धर्म में राम जी को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। इसलिए इनकी पूजा का खास महत्व है। राम जी की नियमित पूजा और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए राम जी की आरती जरूर करनी चाहिए। कहते हैं भगवान राम की आरती के बिना पूजा संपूर्ण नहीं मानी जाती। मान्यता यह भी है कि आरती करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। कहते हैं राम जी की आरती करने से संपूर्ण कष्टों का नाश होता है। जीवन में आने वाली समस्त विघ्न और बाधाओं का अंत होता है। इसी क्रम में यहां जानिए भगवान राम की विशेष आरती के हिंदी लिरिक्स।
राम जी की आरती के हिंदी लिरिक्स, Ram Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi
:श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।
कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।
भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।
सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।
इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।
मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।
एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।
जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।
भगवान राम की आरती के लाभ, Shri Ram Aarti Benefits:
भगवान राम की आरती के बिना उनकी पूजा संपूर्ण नहीं मानी जाती। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान राम की आरती करने से नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है। जीवन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती।
राम जी की आरती का सही समय, Shri Ram Aarti Time:
राम जी की आरती यूं तो रोजाना सुबह-शाम करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन, अगर रोज इनकी आरती करना संभव नहीं तो कम से कम रामनवमी आदि के मौके पर जरूर करें।
