Ram Darbar: जीवन की सभी समस्याओं का समाधान रामायण में बताया गया है। इसलिए इस पाठ को प्रतिदिन पढ़ने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में रामायण होती है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां नहीं होती हैं। साथ ही उस व्यक्ति की सभी चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर में राम दरबार की पूजा करने से साधक की सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। आज यानि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन घर में राम दरबार की पूजा करने से घर में सुख, शांति का वास होगा। आइए जानते हैं राम दरबार की पूजा के नियम के बारे में।
राम दरबार पूजा नियम ( Ram Darbar Puja Niyam)
- सुबह उठकर स्नान करें। उसके बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- राम दरबार को गंगा जल से साफ करें और उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं
- उसके बाद राम दरबार में घी का दीपक जलाकर उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें।
- आरती के बाद पंचामृत और प्रसाद का भोग लगाएं।
- यदि आपके घर में राम दरबार है तो हर रोज पंचोपोचार विधि से ही पूजा करें।
इस रंग का वस्त्र करें धारण
राम दरबार की पूजा करते समय पीले रंग का वस्त्र धारण करें। पीला रंग भगवान राम को बहुत प्रिय है। आप चाहें तो भगवा रंग भी पहनकर पूजा कर सकते हैं। इस रंग का वस्त्र धारण कर के पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।इस दिशा में हो राम दरबार
श्री राम दरबार में भगवान श्री राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी विराजमान हैं। राम दरबार की प्रतिदिन पूजा करने से मानव जीवन में सुख-समृद्धि आती है। राम दरबार की तस्वीरें घर की पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इसे मंदिर की पूर्वी दीवार पर भी लगाया जा सकता है। इस दिशा में राम दरबार की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच शांति बनी रहती है। राम दरबार की तस्वीरें रखने से घर में अनुशासन बना रहता है।
