Aaj Ka Panchang 19 august 2024: रक्षाबंधन के मुहूर्त को लेकर हैं कन्फ्यूज, तो पंचांग से जानिए राखी बांधने का सबसे सही समय

Aaj Ka Panchang 19 august 2024, Raksha Bandha Muhurat 2024: आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों को राखी बांधती हैं। जानिए इस साल राखी बांधने का मुहूर्त क्या रहेगा और भद्रा कब समाप्त होगी।

Aaj Ka Panchang 19 august 2024, Raksha Bandha Muhurat 2024: पंचांग अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के करीब शुरू हो रहा है। इससे पहले भद्रा रहेगी। इसलिए भूल से भी सुबह के समय राखी न बांधें। भद्रा सुबह साढ़े पांच से लग रही है जो दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। ऐसे में जानिए इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2024 (Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2024)

रक्षाबंधन का मुहूर्त 01:30 PM से 09:10 PM तक रहेगा। वहीं राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो 01:44 PM से 04:22 PM फिर 07:00 PM से 09:10 PM तक रहेगा।

End of Feed