Raksha Bandhan Puja Thali & Mantra: भाई को राखी बांधते समय जरूर बोलें यह रक्षामंत्र, जानें थाली में राखी के साथ क्या-क्या रखें

Raksha Bandhan Puja Thali & Mantra: आज सावन की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन राखी बांधने की विधि क्या है,आइए जानते हैं।

Raksha Bandhan Puja Thali & Mantra: आज 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आज सावन पूर्णिमा है और इसी के साथ ही सावन 2026 का अंत हो जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों की रक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लेते हैं। इस बार भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो चुकी है, इसलिए सुबह राखी बांधने में भद्रा की बाधा नहीं है। पंचांग के अनुसार आज राखी बांधने का मुख्य शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक है। इसके साथ ही आज पूरे दिन राखी बंधवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि राखी की पूजा थाली कैसे तैयार करें।

Raksha Bandhan Puja Thali & Mantra  रक्षाबंधन पर राखी का मंत्र

रक्षाबंधन पर राखी का मंत्र

ऐसे तैयार करें राखी की थाली

रक्षाबंधन की पूजा के लिए थाली में राखी, रोली या कुमकुम, अक्षत यानी साबुत चावल, दीपक, फूल, मिठाई, चंदन और जल रखें। जरूरत के अनुसार पूजा में मौली भी रखें। थाली को साफ रखें और राखी को पूजा के बाद ही भाई की कलाई पर बांधें। पूजा की थाली तैयार करने के बाद भाई को साफ आसन पर बैठाएं। भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें। बहन सामने बैठकर पूजा की शुरुआत करें। बहन भाई के सामने बैठकर सबसे पहले उसके माथे पर रोली या कुमकुम का तिलक लगाए। इसके बाद तिलक के ऊपर साबुत अक्षत लगाए।

End of Feed