Raksha Bandhan 2026: आज या कल कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन, कब से बांध सकते हैं राखी, जानें शुभ मुहूर्त और भद्राकाल

Raksha Bandhan 2026 Kab Hai: रक्षाबंधन 2026 का पर्व आज या कल कब मनाया जाएगा, यह सवाल बहुत से लोग पूछ रहे हैं। क्योंकि पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह से 28 अगस्त सुबह तक रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं कब बांधनी है राखी?

Raksha Bandhan 2026 Kab Hai: सावन पूर्णिमा के साथ ही भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन भी आ गया है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। बदले में भाई भी बहन की रक्षा और हर सुख-दुख में उसका साथ निभाने का संकल्प लेते हैं। लेकिन इस बार रक्षाबंधन की तारीख और राखी बांधने के समय को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। जिसमें - राखी 27 अगस्त को बांधी जाएगी या 28 अगस्त को? भद्रा कब तक रहेगी और राखी बांधने का सबसे शुभ समय कौन सा होगा? आइए जानते हैं इस साल रक्षाबंधन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

Raksha Bandhan 2026

आज या कल कब है रक्षाबंधन?

27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन?

हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9:08 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह करीब 9:48 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार पूर्णिमा 28 अगस्त को होने के कारण रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। यानी भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए 28 अगस्त का दिन निर्धारित है।

End of Feed