Rakhi Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन का खास त्योहार है, जो साल में एक बार आता है और ढेर सारी खुशियां ले आता है। इस दिन रक्षा सूत्र के रूप में बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है तो भाई भी बहनों की रक्षा का वादा करते हैं। राखी बांधने और बंधवाने के कुछ खास नियम होते हैं। यहां से जानिए कि राखी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, ये आप यहां से जान सकते हैं।
रक्षा बंधन के दिन क्या न करें-
- किसी से धन उधार मत लें।
- यदि आप राहुकाल में राखी बंधवाते हैं तो आपके लिए यह दोषपूर्ण है। अतः इस दिन राहुकाल का ध्यान रखें।
- गुरु,माता तथा पिता को कटु वचन मत कहें।
- आज घर में गंदगी कदापि मत हो। पूरा घर साफ सुथरा रखें।
- इस पावन पर्व पर मांसाहारी भोजन कदापि मत करें।
- किसी को ऐसा वचन न बोलें कि उसके हृदय को चोट पहुंचे।
- इस दिन शराब या किसी प्रकार का धूम्रपान मत करें
- इतनी बातों का ध्यान रखने से रक्षाबंधन का पर्व आपके लिए शुभ फलों की प्राप्ति करवाएगा तथा समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।
क्या पापा को बेटियां राखी बांध सकती हैं?
कहा जाता है कि राखी के दिन किसी की कलाई सूनी नहीं रहनी चाहिए। इसलिए अगर पिता की बहन घर पर राखी बांधने नहीं आती है, तो वो रस्म बेटी से कराई जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेटी घर की लक्ष्मी कही जाती है, और लक्ष्मी से इस रस्म को करवाने से उनके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए यह रक्षा का धागा पिता अपनी बेटी से बंधवा सकते हैं।
क्या किसी भी दिशा में राखी बांधी जा सकती है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी दिशा में राखी नहीं बांधनी चाहिए। राखी बांधते समय भाई को उत्तर- पश्चिम दिशा में बिल्कुल भी नहीं बैठना चाहिए। पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके राखी बंधवाना ही शुभ है।
अगर राखी बांधने से पहले टूट जाए तो क्या करें?
टूटी-फूटी राखी बिल्कुल भी नहीं बांधनी चाहिए। इसके बदले आप सिंपल सा धागा, मौली बांध दें।
क्या काले और सफेद रंग की राखी बांध सकते हैं?
राखी हमेशा लाल-पीली या रंग बिरंगी बांधनी चाहिए। बिल्कुल सफेद या काला रंग नकारात्मक प्रभाव दिखाता है। इस रंग की राखी बांधने से बचना चाहिए।
