Raksha Bandhan 2025 Date: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई में रंग-बिरंगी राखियां बांधती हैं। साथ ही ईश्वर से भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। बदले में भाई बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। चलिए आपको बताते हैं 2025 में रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा।
Raksha Bandhan 2025 Date
रक्षा बंधन 2025 तिथि व मुहूर्त (Raksha Bandhan 2025 Date And Time)
| रक्षा बंधन | 9 अगस्त 2025, शनिवार |
| रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय | 05:47 ए एम से 01:24 पी एम |
| अवधि | 07 घण्टे 37 मिनट्स |
| पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ | 08 अगस्त 2025 को 02:12 पी एम बजे |
| पूर्णिमा तिथि समाप्त | 09 अगस्त 2025 को 01:24 पी एम बजे |
रक्षाबंधन नियम (Raksha Bandhan Rules)
-रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले तक भाई और बहन दोनों को व्रत रखना चाहिए।
-सुबह जल्दी उठकर ईश्वर की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
-इसके बाद बहन अपने भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठाए।
-फिर बहन सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाती है।
-फिर कलाई पर राखी बांधकर उनकी आरती उतारती है।
-इसके बाद मुंह मीठा करती है।
-राखी बांधते समय भाई-बहन दोनों का सिर कपड़े से ढका होना चाहिए।
राशि अनुसार वार्षिक राशिफल 2025
