Raksha Bandhan 2024 Kab Hai: इस साल कब मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Raksha Bandhan 2024 Kab Hai: रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के पवित्र बंधन का त्योहार माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। आइए जानते हैं इस साल राखी का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में राखी के त्योहार का खास महत्व है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को रक्षा का वादा देते हैं। रक्षा बंधन केवल के पर्व के रूप में नहीं मनाया जाता है बल्कि भाई बहन के प्रेम और मजबूत रिश्ते को भी दर्शाता है। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई का राखी बांधती हैं और मिठाई खिलाती है। भाई भी इस दिन बहन को अपनी इच्छानुसार तोहफा देता है। इसके साथ ही इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए भी ईश्वर से कामना करती हैं। आइए जानते हैं इस साल राखी का पर्व कब मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2024 Kab Hai (रक्षा बंधन कब है)

रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में इस साल राखी का पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा।

End of Feed