Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षा बंधन कब है, 30 या 31 अगस्त? जानें राखी की डेट और मुहूर्त

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 19, 2023, 11:51 AM IST

Raksha Bandhan 2023 Kab Hai: सावन की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन यानी राखी (Rakhi 2023) का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाई को राखी बांधती हैं। जानिए राखी बांधने की डेट और शुभ मुहूर्त।

Raksha Bandhan 2023 Kab Hai: रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा (Sawan Purnima 2023) के दिन मनाया जाता है। इसे कई जगह राखी का पर्व भी कहा जाता है। इस साल मलमास (Malmas 2023) लग जाने के कारण राखी की डेट काफी आगे बढ़ गई है। कई सालों बाद रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2023) अगस्त के आखिर में मनाया जाएगा। ये त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के हाथ में रंग-बिरंगी राखियां बांधती हैं और उनके खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। जानिए 2023 में रक्षा बंधन कब है।

Raksha Bandhan 2023

Raksha Bandhan 2023 Date And Muhurat: रक्षा बंधन कब है 2023

रक्षा बंधन 2023 कब है (Raksha Bandhan 2023 Date And Muhurat)

  • रक्षा बंधन 30 अगस्त 2023, बुधवार
  • रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय - 09:01 PM के बाद
  • रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय - 09:01 PM
  • रक्षा बन्धन भद्रा पूँछ - 05:30 PM से 06:31 PM
  • रक्षा बन्धन भद्रा मुख - 06:31 PM से 08:11 PM
  • भद्रा के समाप्त होने पर ही प्रदोष के पश्चात मुहूर्त उपलब्ध है।
  • पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 30 अगस्त 2023 को 10:58 AM बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त - 31 अगस्त 2023 को 07:05 AM बजे

End of Feed