Raksha bandhan 2023: श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाते हैं। इस दिन चंद्रमा पूर्ण होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यह भाई बहन के प्रेम का पवित्र पर्व है।इस पर्व को बहुत श्रद्धा तथा समर्पण से भाव से मनाया जाता है। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान रहते हैं इसलिए इस दिन शिव उपासना के साथ साथ चंद्रमा को दूध से अर्ध्य भी देते हैं। इस दिन सभी बहने अपने भाई के होथों पर रक्षा बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह के 5 बजे से लेकर 7 बजे तक का समय बेहद ही शुभ है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन क्या करें और क्या ना करें।
इस दिन क्या करें
- इस दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।यह दिन भगवान विष्णु जी की पूजा का है। इस धार्मिक पुस्तक का पाठ करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नामक महामंत्र का जप करें।
- इस दिन रात्रि में हल्दी की माला पे पीला वस्त्र धारण करके बंगलामुखी मंत्र का जप करें।
- किसी शिवमंदिर में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें।
- ॐ नमः शिवाय मंत्र का कम से कम रूद्राक्ष की माला पर 18 माला जप करें।
- गरीबों में अन्न तथा वस्त्र का दान करें।
- इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का अनंत पुण्य मिलता है।
- श्री कृष्ण मंदिर में बांसुरी अर्पित करें।
- मंदिर में भंडारा करवाएं।
- मन,वचन तथा कर्म से अहिंसा का पालन करें।
- श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
- किसी गोशाला में जाएं तथा गो माताओं को भोजन कराएं।
- घर के मंदिर में अखंड घी का दीपक जलाएं।
इस पर्व पर क्या न करें
- किसी से धन उधार मत लें।
- यदि आप राहुकाल में राखी बंधवाते हैं तो आपके लिए यह दोषपूर्ण है। अतः इस दिन राहुकाल का ध्यान रखें।
- गुरु,माता तथा पिता को कटु वचन मत कहें।
- घर में गंदगी कदापि ना रखें पूरे घर को साफ सुथरा रखें।
- इस पावन पर्व पर मांसाहारी भोजन कदापि ना करें।
- किसी को ऐसा वचन न बोलें कि उसके हृदय को चोट पहुंचे।
- इस दिन शराब या किसी प्रकार का धूम्रपान मत करें
