राखी लेते समय इन बातों पर दे ध्यान
इस रंग की राखी ना खरीदेंशास्त्र में काले रंग को अशुभ माना गया है। काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक होता है। राखी खरीदते समय रंगों का चुनाव सही ढंग से करें, भूलकर भी काले रंग की राखी ना खरीदें। काले रंग का धाग भाई के कलाई पर नहीं बांधना चाहिए।
भूलकर भी ना लें ऐसी राखी
आजकल बाजार में छोटे बच्चों के लिए तरह-तरह की कार्टून राखियां उपलब्ध हैं जो देखने में बहुत अच्छी लगती हैं लेकिन ऐसी राखी पर कुछ अशुभ निशान बने होते हैं। गलती से भी अपने भाई के लिए इस तरह की राखी ना लें।
देवी- देवता वाली राखी ना बांधे
कुछ लोग देवी-देवता की मूर्ति वाली राखियां ले लेते हैं पर ऐसी राखी लेने से भी बचना चाहिए। देवी देवता की मर्ति वाली राखी कलाई पर ज्यादा देर नहीं टिक पाती है और ईधर- ऊधर गिर जाती है जिसकी वजह से भगवान का अपमान होता है। इस कारण से इस तरह की राखी लेने से बचें
खंडित राखी ना लें
रक्षाबंधन पर राखी खरदीते समय ध्यान दें कि कोई भी राखी खंडित नहीं होनी होनी चाहिए। टूटी राखी लेना और बांधना अशुभ माना जाता है।
