Rahu Ketu Parivartan 2024: ज्योतिषा शास्त्र में राहु-केतु की स्थिति को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। दोनों छाया ग्रह लगभग 15 माह में अपनी राशि बदलते हैं। नौ ग्रहों में से राहु और केतु ही एकमात्र वक्री ग्रह हैं। ये दोनों ग्रह सदैव एक दूसरे के सातवें घर में होते हैं। वर्तमान में राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में हैं। हालांकि, साल की शुरुआत में राहु-केतु की राशि ही बदल गई। 1 जनवरी को राहु ने रेवती नक्षत्र के तीसरे चरण में और केतु ने चित्रा के पहले चरण में प्रवेश कर लिया है। आइए जानते हैं राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि के लिए राहु और केतु सातवें भाव में रहेंगे। यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या आ रही है तो आप निश्चित रूप से राहत की सांस लेंगे क्योंकि इस दौरान आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। यदि पहले विवाह करने में देरी या रुकावटें आती थीं तो अब आप निश्चित रूप से विवाह कर सकते हैं, लेकिन यह सब शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है। पार्टनरशिप में साथ काम करने वालों को अब इसका फायदा होगा।
वृषभ राशि
राहु ग्रह 2024 में वृषभ राशि के जातकों को बहुत लाभ पहुंचाएगा। इन राशि के जातकों की आय में काफी वृद्धि होगी। आपके लिए आय के नए स्रोत बने हैं। 2024 में आप बहुत अमीर हो जायेंगे. राहु और केतु मिलकर वृषभ राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली लाएंगे। इन राशि वाले लोगों को निवेश से फायदा होने की संभावना है। 2024 में आपको व्यापार में भी काफी वृद्धि होगी। कुछ लोगों को सरकारी नौकरी भी मिल सकती है।
तुला राशि
राहु और केतु की युति 2024 में तुला राशि वालों को खूब आर्थिक लाभ दिलाएगी। 2024 में इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। इस राशि के जातक अपने शत्रुओं को सफलतापूर्वक परास्त करने में सफल रहेंगे। आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। राहु नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
