Rahu Kaal Today, 23 July 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार राहु एक अशुभ ग्रह होता है। इसलिए राहु के प्रभाव के समय आने वाले समय में कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता है। राहुकाल के समय पूजन, हवन और यज्ञ आदि नहीं किये जाते हैं और न ही किसी भी तरह के शुभ कार्य की शुरुआत की जाती है। दरअसल इस दौरान किए गए कार्य मनोवान्छित परिणाम नहीं देते हैं। ऐसे में किसी भी शुभ काम में राहु काल का विचार करना अत्यन्त आवश्यक है। जानिए आज राहुकाल का समय क्या रहेगा।
Aaj Ka Rahu Kaal Time Noida, Delhi, Pune, Chandigarh
Today Rahu Kaal Time
| दिल्ली | 05:35 पी एम से 07:18 पी एम |
| नोएडा | 05:35 पी एम से 07:17 पी एम |
| पुणे | 05:35 पी एम से 07:13 पी एम |
| फरीदाबाद | 05:34 पी एम से 07:17 पी एम |
| इंदौर | 05:32 पी एम से 07:12 पी एम |
| गुवाहाटी | 04:34 पी एम से 06:15 पी एम |
| भोपाल | 05:27 पी एम से 07:07 पी एम |
| हैदराबाद | 05:15 पी एम से 06:53 पी एम |
| मेरठ | 05:34 पी एम से 07:16 पी एम |
| चंडीगढ़ | 05:40 पी एम से 07:24 पी एम |
| सूरत | 05:42 पी एम से 07:22 पी एम |
| लखनऊ | 05:18 पी एम से 06:59 पी एम |
| मुम्बई | 05:40 पी एम से 07:18 पी एम |
| कानपुर | 05:20 पी एम से 07:01 पी एम |
राहुकाल में क्या नहीं करना चाहिए
राहुकाल में कोई नया प्रोजेक्ट या फिर कारोबार शुरू नहीं करना चाहिए। कोई जरूरी यात्रा भी इस समय में नहीं करनी चाहिए। विवाह, सगाई, गृह मुंडन, प्रवेश, उपनयन संस्कार और अन्य मांगलिक भी राहुकाल में नहीं किए जाते हैं। इस समय में यज्ञ न करें। इस दौरान वाहन, ज्वैलरी, प्रॉपर्टी या अन्य चीजों के लेनदेन की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए।
