Radha Ashtami 2026 Puja Vidhi : आज राधा अष्टमी पर कैसे करें पूजा? जानें अभिषेक, श्रृंगार, मंत्र और भोग की पूरी जानकारी

Radha Ashtami 2026 Puja Vidhi : आज 19 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा रानी का प्राकट्य उत्सव मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस दिन राधा रानी की पूजा विधि क्या है।

Radha Ashtami 2026 Puja Vidhi : राधा अष्टमी के दिन श्री राधा रानी का प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ब्रज क्षेत्र, खासकर बरसाना में यह पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। घरों में भी इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा, अभिषेक, श्रृंगार, भोग और आरती की जाती है। राधा रानी की पूजा के लिए मध्याह्न काल को विशेष माना जाता है। 2026 में राधा अष्टमी 19 सितंबर, शनिवार को है और 19 सितंबर को अष्टमी तिथि दोपहर 3:26 बजे तक रहेगी। पूजा का मध्याह्न मुहूर्त करीब 11:01 बजे से 1:28 बजे तक है।

Radha Ashtami 2026 Puja Vidhi   राधा रानी की पूजा कैसे करें

राधा रानी की पूजा कैसे करें ( AI Generated and Newsroom Verified)

राधा अष्टमी पर सबसे पहले क्या करें

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। घर के पूजा स्थान की सफाई करके वहां राधा-कृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। पूजा के लिए एक चौकी पर साफ लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। अगर घर में राधा रानी की धातु की प्रतिमा है तो उनका अभिषेक किया जा सकता है। तस्वीर या कागज पर बनी छवि का जल या पंचामृत से अभिषेक नहीं करना चाहिए। अगर आपके पास राधारानी की प्रतिमा नहीं है तो लड्डूगोपाल की मूर्ति को भी राधारानी का प्रतिरूप मानकर अभिषेक कर सकते हैं। पूजा की सामग्री में जल, पंचामृत, चंदन, रोली, अक्षत, फूल, माला, धूप, दीप, फल, मिठाई और सात्त्विक भोग रखें। परंपरागत राधा अष्टमी पूजा में कलश स्थापना और षोडशोपचार पूजन की जा सकता है।

End of Feed