अध्यात्म

Putrada Ekadashi Parana Samay 2025: पुत्रदा एकादशी का पारण कब है, इतने बजे तक जरूर खोल लें अपना व्रत

Putrada Ekadashi ka Parana Samay Kab Hai 2025 (Putrada Ekadashi Parana Time 2025): पुत्रदा एकादशी का पारण कब है 2025 में। सावन शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि को पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद सुबह 8 बजे तक कर सकते हैं। आगे देखें पुत्रदा एकादशी पारण टाइम 2025 और पुत्रदा एकादशी व्रत के पारण की विधि।

Image

पुत्रदा एकादशी का पारण कब है 2025 (Pic: Pinterest)

Putrada Ekadashi ka Parana Samay Kab Hai 2025 (Putrada Ekadashi Parana Time 2025): सावन मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारस तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसका पारण अगले दिन यानी द्वादश को होता है। पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण समय सूर्योदय होने के बाद कुछ घंटे तक शुभ मुहूर्त के दौरान रहता है। पुत्रदा एकादशी व्रत पारण समय 2025 में 6 अगस्त को सुबह 5:45 बजे से 8:26 बजे के बीच रहेगा। आगे आप पुत्रदा एकादशी के पारण समय की सटीक जानकारी ले सकते हैं।

Putrada Ekadashi Parana Samay 2025

पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। 2025 में पुत्रदा एकादशी का 5 अगस्त को रहा और इसका पारण 6 अगस्त को होगा। 6 अगस्त को सावन मास का अंतिम प्रदोष व्रत भी है।

  • पुत्रदा एकादशी व्रत पारण 2025 की डेट व तिथि: 6 अगस्त, बुधवार
  • पुत्रदा एकादशी व्रत पारण का शुभ समय: सुबह 5:45 बजे से 8:26 बजे तक

ध्यान दें कि सावन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 2:08 बजे तक है, इसलिए पारण 8:26 बजे से पहले कर लें।

पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण कैसे करें

पुत्रदा एकादशी व्रत खोलने के लिए व्रत के अगले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। फिर खाली पेट ही भगवान विष्णु की पूजा करें और उनको तुलसी पत्र, पीला फल, मिश्री और पंचामृत आदि का भोग लगाएं। 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' काम जाप करने के बाद आरती करें।

इसके बाद तुलसी जल ग्रहण करें। दान करने की सामग्री निकालें और इसके बाद भोजन ग्रहण करें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article