Putrada Ekadashi 2025 Parana Time (पुत्रदा एकादशी पारण समय 2025): इस साल पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 11 जनवरी 2025 को किया जाएगा। शास्त्रों अनुसार जिस तरह से एकादशी व्रत पूरे विधि विधान से रखा जाता है ठीक वैसे ही इस व्रत का पारण भी नियमपूर्वक करना चाहिए। व्रत पारण के दिन श्री हरि विष्णु की पूजा करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन जरूर कराना चाहिए। साथ ही उन्हें दान-दक्षिणा देकर विदा करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण समय और विधि।
Putrada Ekadashi 2025 Parana Time
पुत्रदा एकादशी पारण समय 2025 (Putrada Ekadashi 2025 Parana Time)
पुत्रदा एकादशी व्रत के पारण का समय 11 जनवरी 2025 की सुबह 07:15 से 08:21 तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय 08:21 बजे तक रहेगा।
पुत्रदा एकादशी व्रत पारण विधि (Putrada Ekadashi Vrat Parana Vidhi)
पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण करने से पहले सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाएं। फिर घर पर ब्राह्मणों को बुलाकर पूरी श्रद्धा से उन्हें भोजन कराएं। भोजन कराने के बाद उन्हें दान-दक्षिणा के साथ विदा करें। इसके बाद ही व्रत में लगे भोग को ग्रहण कर अपना व्रत खोलें। अगर व्रत पारण के दिन ब्राह्मण न मिल पाएं को आप किसी जरूरतमंद को भोजन और दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण कर सकते हैं।
(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
