Putrada Ekadashi 2024 Date (पुत्रदा एकादशी कब है): हिंदू कैलेंडर अनुसार पुत्रदा एकादशी साल में दो बार पड़ती है। मान्यता है इस व्रत को करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। जनवरी में पौष पुत्रदा एकादशी पड़ेगी (Paush Putrada Ekadashi 2024)। पंचांग अनुसार इस साल पुत्रदा एकादशी व्रत 21 जनवरी 2024 को रखा जाएगा। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। स्त्री वर्ग में इस व्रत का बड़ा प्रचलन है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से संतान की रक्षा भी होती है। जानिए पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadasi) की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।
पुत्रदा एकादशी कब है 2024 (Putrada Ekadashi Kab Hai 2024)
जनवरी में पुत्रदा एकादशी व्रत 21 जनवरी 2024 को रखा जाएगा। पौष पुत्रदा एकादशी तिथि की शुरुआत 20 जनवरी की शाम 7 बजकर 26 मिनट से हो जाएगी और समाप्ति 21 जनवरी की शाम 7 बजकर 26 मिनट पर ही होगी।
पुत्रदा एकादशी पारण मुहूर्त 2024 (Putrada Ekadashi Parana Muhurat 2024)
पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 22 जनवरी की सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट तक किया जा सकेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय शाम 7 बजकर 51 मिनट का है।
पौष पुत्रदा एकादशी पूजा विधि (Paush Putrada Ekadashi Puja Vidhi)
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए। इस व्रत को रखने वाले श्रद्धालुओं को व्रत के नियमों का पालन एक दिन पहले से ही शुरू कर देना चाहिए। व्रत से एक दिन पहले यानी दशमी के दिन एक समय सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। फिर प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर भगवान का ध्यान करें। इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए।
